फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Oath administered to the newly elected board of the Rotary Club

रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित बोर्ड को दिलाई शपथ

Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to the newly elected board of the Rotary Club
शामली दिल्ली रोड पर आयोजित रोटरी क्लब के कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते क् - फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली का 45वां अधिष्ठापन समारोह दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधाकर आर्य, सचिव प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष भारत मित्तल और उनके बोर्ड को सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार रात को आयोजित अधिष्ठापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडल 3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव सिंघल ने शपथ दिलाई। आईपीपी गुरमुख सिंह द्वारा पिछले सत्र में किए गए सामाजिक कार्यों को प्रस्तुत किया। इन कार्यों में सहयोग देने वाले क्लब के सभी सदस्यों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधाकर आर्य ने इस वर्ष रोटरी परिवार में जुड़े 26 नए सदस्यों को सदन से परिचित कराया और आगामी वर्ष में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव सिंघल, चीफ असिस्टेंट गवर्नर सुनील अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट ऑफिशल विजिट चेयर अरविंद शर्मा, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रामबाबू, मुजफ्फरनगर से आए असिस्टेंट गवर्नर नितिन जैन, रीजनल डायरेक्टर अरुण गुप्ता, पीडीजी दीपक जैन मौजूद रहे। संचालन अजय गुप्ता व डॉ. अमित मोहन सिंघल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed