शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में डीएम जसजीत कौर ने स्वयं गोद लिए गए पांच क्षय रोगियों को पोषाहार किट वितरित की।
विश्व टीबी दिवस पर जिले में 500 टीबी रोगियों को गोद लेने की घोषणा की गई थी, जिसके तहत जिले की कई संस्थाओं, अधिकारी और कर्मचारियों ने टीबी रोगियों को गोद लिया था। डीएम ने भी पांच टीबी रोगियों के पोषण और उनका इलाज पूरा होने तक उनकी देखरेख का जिम्मा लिया था। इसी के मद्देनजर गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषाहार सामग्री उपलब्ध कराई। उन्हें नियमित दवाई का सेवन करने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि यदि कोई टीबी रोगी किसी योजना से वंचित है, तो उन्हें योजना का लाभ दिया जाए। कार्यक्रम में एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, डीपीएम आशुतोष, डीसीपीएम फहीम अहमद, पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबी आजम, डीपीटीसी विपिन गुप्ता, अरुण तोमर मौजूद रहे।