फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now you will be able to take admission till October 4

अब चार अक्तूबर तक ले सकेंगे दाखिला

Sat, 02 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Now you will be able to take admission till October 4
शामली के वीवी डिग्री कॉलेज में फार्म जमा करती छात्रा। - फोटो : SHAMLI
अब चार अक्तूबर तक ले सकेंगे दाखिला
विज्ञापन

शामली। आरके कॉलेज और वीवी कॉलेज शामली में यूजी में प्रथम वर्ष में दूसरे दिन 199 विद्यार्थियों ने और दाखिला लिया है। पहली कट ऑफ मेरिट में शामिल छात्रों को दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार अक्तूबर कर दी गई है। पहले दिन दोनों कालेज में 93 छात्रों ने दाखिला लिया था।
तीन दिन पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ मेरिट जारी की थी। इस मेरिट में शामिल छात्रों को 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक दाखिला लेने का समय दिया गया था। बृहस्पतिवार को आरके और वीवी डिग्री कॉलेज शामली में 93 छात्रों ने दाखिला लिया था। शुक्रवार को आरके कॉलेज में बीएससी पीसीएम वर्ग में 56, बीएससी बायो में 20, बीएससी एजी में 26, बीएससी पीएसएम में 25 और बीकॉम में 40 छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

वीवी डिग्री कॉलेज में बीए में 27 और बीकॉम में पांच छात्रों ने दाखिला लिया है। वीवी कॉलेज में बीए के प्रवेश प्रभारी प्रताप सरोहा ने बताया कि पहली मेरिट के लिए शुक्रवार को दाखिले का अंतिम दिन था, लेकिन विश्वविद्यालय ने इसे बढ़ाकर अब चार अक्तूबर कर दिया है। शनिवार को गांधी जयंती और रविवार का अवकाश होने के कारण अब केवल सोमवार को पहली मेरिट में शामिल छात्रों के लिए दाखिला लेने का अंतिम दिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed