फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now women constable also posted in PRV

महिलाओं की मदद को रात में तैयार पीआरवी

Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now women constable also posted in PRV
शामली पुलिस लाइन में पीअरीवी 112 पुलिस गाडी को झंडी दिखाते एएसपी राजेश श्रीवास्तव - फोटो : SHAMLI
शामली। शासन के निर्देश पर जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के लिए डायल 112 पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) में महिला कांस्टेबलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लाइन में महिला कांस्टेबलों की तैनाती के साथ तीन पीआरवी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

शासन ने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इसके चलते शासन ने रात के समय अगर कोई महिला या युवती को घर जाने का कोई साधन नहीं मिलता है तो वह डायल 112 पर कॉल करें। पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचेगी और उसे घर तक छोड़ेगी। इसके चलते पीआरवी में महिला कांस्टेबलों की तैैनाती करने के निर्देश जारी किए गए। रविवार को पुलिस लाइन में महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीजीपी ने प्रत्येक जनपद में डायल 112 पर 10 प्रतिशत महिला कांस्टेबल की तैनाती करने के आदेश जारी किए है। इसके चलते जनपद शामली में भी प्रत्येक थाना स्तर पर डायल 112 पर महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई। शामली में फिलहाल डायल 112 की तीन गाड़ियों पर दो-दो महिला कांस्टेबल तैनात की गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में तीनों पीआरवी की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन के आरआई हरमीत सिंह और डायल 112 प्रभारी कपिल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed