{"_id":"68b5ee623f5ebffdb9084104","slug":"now-the-chatbot-will-tell-where-the-toilet-and-the-restaurant-are-shamli-news-c-26-1-aur1003-148731-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब चैटबॉट बताएगा कहां है शौचालय और ढाबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब चैटबॉट बताएगा कहां है शौचालय और ढाबा
विज्ञापन
सुविधा : परिवहन विभाग बढ़ा रहा चैटबॉट में जरूरी फीचर
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यूपी परिवहन विभाग का चैटबॉट यात्रियों की सहूलियत बढ़ा रहा है। अब तक वाहन, लाइसेंस व परमिट संबंधित सेवाओं की ऑनलाइन जानकारी के साथ अब नए फीचर जोड़कर यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने का इंतजाम भी किया गया है। अब यात्री एक्सप्रेस-वे या राजमार्ग पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी चैटबॉट के जरिए पा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने नए वित्तीय सत्र में लोगों को एआरटीओ का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए चैटबॉट सुविधा प्रभावी कर रखी है। फोन नंबर 80054412222 पर कोई भी मैसेज के जरिए परमिट, लाइसेंस व वाहन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन लेने की व्यवस्था प्रभावी कर रखी है। विभाग अब इसमें लगातार नए फीचर जोड़कर यात्रियों के लिए चैटबॉट उपयोगी बनाया जा रहा। अब यात्री एक्सप्रेस-वे पर हों अथवा किसी राजमार्ग पर, कहां और कितनी दूरी पर शौचालय, रेस्ट एरिया व भोजन और नाश्ते के लिए ढाबा की लोकेशन संबंधी जानकारी पाई जा सकती है।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि चैटबॉट में नए फीचर जोड़कर इसे यात्रियों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। पिछले दिनों ई-चालान के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने की व्यवस्था प्रभावी की है। अब किसी भी हाईवे पर यात्री चैटबॉट के जरिए यह जान सकते हैं कि शौचालय और ढाबा एरिया कहां है। इस सुविधा के जरिए यात्री अपने तय समय के हिसाब से न सिर्फ रेस्ट एरिया की जानकारी लेकर विश्राम कर सकते हैं, बल्कि ढाबा इत्यादि की जानकारी लेकर अपने तय समय के हिसाब से भोजन व नाश्ता भी कर सकते हैं। इसके लिए चैटबॉट पर लोकेशन शेयर कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।