फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now get cholesterol checked in district hospital

अब जिला अस्पताल में कराएं कोलेस्ट्रॉल की जांच

Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now get cholesterol checked in district hospital
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में कोलेस्ट्रॉल, ब्लड यूरिया समेत कई तरह की नई जांच शुरू होगी। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। अभी तक जिला अस्पताल में मरीजों की सामान्य जांचें ही हो रही थीं।
विज्ञापन

जिला बनने के दस साल बाद भी जिला अस्पताल पूरी तरह से चालू नहीं हो पाया है। इस साल 16 अगस्त को जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू हुई थी। दो चिकित्सक ओपीडी में लगाए गए हैं, लेकिन मरीजों केे अन्य सुविधाएं अभी तक नहीं मिली हैं। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन हो चुका है। इस यूनिट में दो मशीनें लगी हैं, लेकिन इमरजेंसी शुरू न होने के कारण मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति न होने के कारण मरीजों को अभी बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सफल कुमार ने बताया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में अभी तक टायफाइड के लिए विडाल, ब्लड, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, ब्लड ग्रुप, यूरिन व मलेरिया आदि की जांच की जा रही है। डेंगू की जांच एनएच-1 रैपिड कार्ड से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलाइजा जांच के लिए सैंपल मुजफ्फरनगर व मेरठ भेजे जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि शनिवार से कई महत्वपूर्ण नई जांचें शुरू की जा रही हैं। इनमें कोलेस्ट्रॉल, गुर्दे के लिए बायो केमेस्ट्री से ब्लड ग्लुकोज और क्रिएटिनिन, पीलिया सीरम, मलेरिया के जेएस स्टेन और शरीर में सोडियम, पौटेशियम आदि के लिए इलेक्ट्रोलाइट की जांच शुरू होगी। जिला अस्पताल की लैब में नई जांच शुरू होने की व्यवस्था पूरी हो गई है। नई जांचें शुरू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed