फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now cylinder will be available for Rs 890, spoiled kitchen budget

अब 890 रुपये में मिलेगा सिलिंडर, बिगाड़ा रसोई का बजट

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now cylinder will be available for Rs 890, spoiled kitchen budget
शामली। 15 दिन में दूसरी बार फिर रसोई गैस के दाम में 25 रुपये बढ़ने से गृहणियों का घर का बजट बिगड़ गया है। महंगाई बढ़ने से गृहणियों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि पहले ही खाद्य पदार्थों, बिजली के दाम बढ़े हुए हैं। ऐसे में घर का खर्चा चलाना पहले ही मुश्किल हो रहा था। अब गैस के दाम बढ़ने से और मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन

रसोई गैस के दाम में एक सितंबर से 25 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे पहले 17 अगस्त को भी 25 रुपये बढ़े थे। इस तरह से देखा जाए तो 15 दिन में रसोई गैस के दाम में 50 रुपये बढ़ गए हैं। अब 14.2 किलोग्राम वजन के घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम 864.50 रुपये से बढ़कर 889.50 रुपये हो गए हैं। इसी तरह 19 किग्रा के कार्मिशियल गैस सिलिंडर के दाम 1628.50 से बढ़कर 1703.50 रुपये और पांच किलोग्राम वजन के छोटे सिलिंडर के दाम 319.50 रुपये से बढ़कर 328.50 रुपये हो गए हैं। गृहणियों ने सरकार से रसोई गैस पर लगातार बढ़ रहे दामों को नियंत्रित कर कम करने की मांग की है।
विज्ञापन

-------
ये बोली महिलाएं:
रसोई गैस के दाम दो महीने में तीन बार बढ़ाए जा चुके हैं। जनवरी से अब तक लगभग 190 रुपये बढ़ चुके हैं। सरकार को रसोई गैस के दाम को कम कर महंगाई को बढ़ने से रोकना चाहिए। पहले ही खाद्य सामग्री के दाम बढ़े हुए हैं, जिससे घर का बजट गड़बड़ा रहा है। - ईशा गोयल गृहिणी, गगन विहार शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एलपीजी के दाम में वृद्धि होने के बाद गृहणियों को रसोई चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता ही है, साथ में महीने का बजट भी बिगड़ता है। लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ने से सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर काफी महंगा हो गया है। सरकार को रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए। - अरुणा दहिया गृहिणी गांव पेलखा।
---
एक सितंबर से घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। घरेलू गैस के दाम बढ़ने से कोविडकाल में आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से बोझ बढ़ेगा। - कनिका वर्मा, गृहिणी गोशाला रोड शामली।

---
राशन, सब्जी, बिजली आदि पहले से ही महंगे है। इसके साथ करीब एक साल से रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। पहले चार-पांच रुपये बढ़ते थे, अब सीधे 25 रुपये बढ़ाए जा रहे हैं। 15 दिन मेें दो बार 25-25 रुपये बढ़ा दिए गए। ऐसे में घर का खर्चा कैसे चलेगा, कुछ समझ नहीं आता। सरकार को रसोई गैस के दाम कम करने चाहिए। - गीतांजलि शर्मा, विवेक विहार शामली।
-------
एक सितंबर से ये हुए गैस के दाम
एलपीजी सिलिंडर 14.2 किग्रा : 889.50 रुपये
एलपीजी सिलिंडर पांच किग्रा : 328.50 रुपये
कार्मिशियल सिलिंडर 19 किग्रा : 1703.50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed