{"_id":"5f664fad8ebc3eb73d060a40","slug":"now-corona-investigation-report-will-be-found-online-shamli-news-mrt5021569123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन मिलेगी कोरोना जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन मिलेगी कोरोना जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
अब ऑनलाइन मिलेगी कोरोना जांच रिपोर्ट
शामली। अब कोरोना की जांच रिपोर्ट के लिए अस्पताल या लैब के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की रिपोर्ट के लिए लिंक जारी किया है। लिंक के माध्यम से ऑनलाइन जांच रिपोर्ट घर बैठे ही पा सकेंगे।
कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य टीमों द्वारा रेंडम सैंपल लिए जा रहे हैं, लेकिन सैंपलों की जांच रिपोर्ट के लिए लोगों को हॉस्पिटल से लेकर लैब और सीएमओ कार्यालय तक चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। कई-कई दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी आसानी से कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। सीएमओ कार्यालय पर कोरोना की रिपोर्ट देने की व्यवस्था बनाई गई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच रिपोर्ट के लिए लिंक जारी कर दिया है। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से https://labreports.upcovid19tracks.in लिंक जारी किया गया है। इस लिंक पर अब कोई भी व्यक्ति अपनी कोरोना की जांच रिपोर्ट आसानी से देख सकता है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना रिपोर्ट के लिए अब हॉस्पिटल या लैब में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह नई व्यवस्था जिले में शुरू हो गई है।
- रिपोर्ट के लिए इस तरह होगी प्रक्रिया
सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि दिए गए लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल का वह नंबर भरना होगा, जो सैंपल देते समय लिखवाया गया है। इसके बाद उसी मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी भरते ही कोरोना की जांच रिपोर्ट आ जाएगी।