फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now children will learn through playful way using LED screens at Anganwadi centres

Shamli News: अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन से खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे

Tue, 02 Sep 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now children will learn through playful way using LED screens at Anganwadi centres
- 233 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही शुरू होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्र अब बच्चों के लिए न केवल पोषण का केंद्र होंगे, बल्कि आधुनिक तकनीक के सहारे शिक्षा का भी एक नया मंच बनेगा। जनपद के 233 आंगनबाड़ी केंद्रों पर जल्द ही एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने की व्यवस्था शुरू होने वाली है।
इसके लिए शासन ने इन केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन की आपूृर्ति कर दी है, और जल्द ही इनका इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद बच्चों को इस नई तकनीक का लाभ मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे मनोरंजक और आधुनिक तरीके से सीख सकें। जनपद में कुल 985 केंद्र संचालित है। जहां बड़ी संख्या में बच्चे पंजीकृत हैं। इन पर बच्चों को पोषण के साथ-साथ अब शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना शुरू की है। इसके तहत इन केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जा रहीं हैं। इनके जरिए बच्चों को कहानियों, गीतों और शैक्षिक वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, जिससे उनकी रुचि बनी रहे और वे आसानी से सीख सकें। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल के तहत प्राथमिकता उन केंद्रों को दी जा रही हैं, जो अपने भवनों में संचालित हैं और जहां पानी, बिजली और पोषण वाटिका जैसी मूलभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। ऐसे केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इन्होंने कहा
अभी तक पोषण वाटिका के माध्यम से बच्चों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब इन केंद्रों पर डिजिटल शिक्षा की सुविधा जोड़कर सरकार बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। जनपद में 241 केंद्रों का चयन हुआ था, इसमें 233 एलईडी स्क्रीन मिल चुकी हैं। - यामिनी रंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed