फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notification issued, voting will be held on September 3

अधिसूचना जारी, तीन सितंबर को होगा मतदान

Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notification issued, voting will be held on September 3
शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिला योजना समिति के सदस्य निर्वाचित करने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। तीन सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिप के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्य के लिए जिपं सदस्यों में अनुसूचित जाति (महिला) 01, अनुसूचित जाति 01, अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) 01, अन्य पिछड़ा वर्ग 01, अनारक्षित वर्ग (महिला) 02, अनारक्षित वर्ग 03 का चुनाव होना है। बुधवार को डीएम ने जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक कलक्ट्रेट न्यायालय में 27 अगस्त पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 04 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी-सहायक निर्वाचन अधिकारी को नामांकनपत्र दाखिल किए जाएंगे।
नाम निर्देशन पत्रों की जांच का कार्य न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष (कलक्ट्रेट परिसर) में इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहते है, तो वह 31 अगस्त, पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक स्वयं उपस्थित होकर वापस ले सकता है। यदि मतदान आवश्यक हुआ, तो मतदान 03 सितंबर सुबह 08 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इसी दिन मतगणना अपराह्न तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक नाम निर्देशन पत्र के 23 अगस्त, से 27 अगस्त, तक पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष कलक्ट्रेट परिसर से अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed