फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   notice news

Shamli News: शामली नगरपालिका समेत आठ निकायों के ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Sat, 13 Sep 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
notice news
शामली। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत भारत सरकार के स्वच्छता पोर्टल पर डंप साइट से संबंधित सूचनाओं को अपलोड नहीं किया जा रहा है। सूचनाओं को अपलोड न करने पर शासन ने जनपद की दस नगर निकायों में शामली व कांधला नगरपालिका समेत आठ निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा। स्पष्टीकरण समय पर उपलब्ध न कराने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों से निकलने वाले कूड़ा और उसके निस्तारण से संबंधित जानकारी स्वच्छतम पोर्टल पर अपलोड किए जाने के शासन द्वारा निर्देश दिए गए हैं, लेकिन नगर निकायों द्वारा डंप साइट का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा रहा है। पिछले महीने 28 अगस्त को संयुक्त सचिव एवं राष्ट्रीय मिशन निदेशक आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में चर्चा के बाद 174 निकाय ऐसे पाई गई, जिनका डंप साइट का डाटा स्वच्छतम पोर्टल पर अपडेट नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इनमें जनपद की आठ निकायों नगर पालिका शामली व कांधला, नगर पंचायत ऊन, एलम, बनत, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन व जलालाबाद का डाटा पोर्टल पर अपडेट नहीं पाया गया। इसे शासन ने गंभीरता से लिया और नगर निकायों को इस कार्य के प्रति उदासीनता माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निकायों के अधिशासी अधिकारियों को राज्य मिशन निदेशालय लखनऊ के अपर निदेशक ऋतु सुहास ने 10 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही चेतावनी दी गई कि समय पर स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराने वाले अधिशासी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed