फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   not cut prium of sugar farmers

सासंद हुकुम सिंह बोले, गन्ना किसानों का नहीं कटेगा प्रीमियम

Sun, 14 Aug 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 14 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
not cut prium of sugar farmers
प्रेस वार्ता करते सांसद हुकम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली में  भाजपा सांसद हुकुम सिंह और विधायक सुरेश राणा ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत गन्ना किसानों का प्रीमियम नहीं कटेगा। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह तथा पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान से फोन पर वार्ता कर प्रीमियम काटे जाने पर वेस्ट यूपी के गन्ना किसानों की समस्या बताईं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के क्रेडिट कार्ड वाले खाते से बीमा की प्रीमियम राशि बैंकों द्वारा काटी जा रही है। शामली और मुजफ्फरनगर के किसानों ने इसको लेकर विरोध किया है। शामली जिले के ऊन क्षेत्र के गांव पिंडौरा में किसानों ने विरोध जताते हुए बैंक पर तालाबंदी भी कर दी थी। किसानों का कहना था कि बैंकों द्वारा दो प्रतिशत प्रीमियम काटा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मुजफ्फरनगर में एक प्रतिशत प्रीमियम काटा जा रहा है। किसानों का यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में गन्ने की फसल सर्वाधिक बोई जाती है, जिसके चलते फसल बीमा योजना का इस क्षेत्र में कोई लाभ नहीं हैं। बल्कि प्रीमियम काटे जाने पर किसानों पर आर्थिक बोझ जरूर बढ़ रहा है। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को भाजपा सांसद हुकुम सिंह और विधायक सुरेश राणा ने केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह तथा पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान से फोन पर किसानों की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आश्वासन दिया है कि गन्ने की फसल को बीमा योजना के नोटिफिकेशन से हटवा दिया जाएगा तथा अब गन्ना किसानों के खाते से प्रीमियम नहीं कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे बातचीत होने के बाद शामली में रेलवे रोड पर प्रेसवार्ता में सांसद हुकुम सिंह और विधायक सुरेश राणा ने दावा किया कि किसानों के खाते से प्रीमियम नहीं कटेगा, साथ ही जो रकम कटी है वह वापस करा दी जाएगी। सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि यूपी में 12 फसलें बीमा योजना के नोटिफिकेशन में शामिल की गई हैं, जिसमें गन्ना भी शामिल कर लिया गया था। जबकि अन्य प्रदेशों में दो या तीन फसलें शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि नोटिफिकेशन में फसलें शामिल करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की थी। अब री नोटिफिकेशन कराकर गन्ने की फसल को इससे हटवा दिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, राजकुमार गर्ग, डाक्टर मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed