{"_id":"60ec84038ebc3ebb653dd3db","slug":"no-trace-of-youths-drowned-in-rishikesh-shamli-news-mrt547079549","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में डूबे युवकों का नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में डूबे युवकों का नहीं लगा पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में डूबे युवकों का नहीं लगा पता
थानाभवन (शामली)। ऋषिकेश में गंगा में डूबे कस्बे के तारिक और शाहजेब की तलाश जारी है। सोमवार शाम तक भी इनका कुछ पता नहीं लगा। उधर, दोनों युवकों के घरों पर रिश्तेदारों और अन्य लोगों का तांता लगा रहा।
कस्बा निवासी तारिक और शाहजेब अपने चार अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को ऋषिकेश घूमने के लिए गए थे। शनिवार को ऋषिकेश के मस्तराम घाट पर गंगा में नहाते वक्त तारिक और शाहजेब बह गए थे। बहाव तेज होने के कारण कुछ ही पल में दोनों युवक पानी में लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और लापता हुए युवकों की तलाश जारी कर दी।
सोमवार शाम तक भी दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चला था। उधर कस्बे में स्थित दोनों युवकों के आवास पर रिश्तेदारों व अन्य मिलने वालों का तांता लगा रहा। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि दोनों युवक सकुशल बरामद हो जाएं। दोनों युवकों के परिजन ऋषिकेश में ही मौजूद हैं।