फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No stopping for toil tubing

नलकूप लगाने के लिए कोई रोक नहीं : बलदेव सिंह

Sun, 15 Apr 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 15 Apr 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
No stopping for toil tubing
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने कहा कि सिंचाई के लिए किसानों को नलकूप लगाने के लिए कोई रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली से ही प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कैराना लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के सिंचाई एवं अल्पसंख्यक राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख भाजपा नेता मृगांका सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होते हुए बलदेव सिंह ओलख ने कहा कि कैराना में जल्द ही उपचुनाव होगा। हुकुम सिंह बहुत ही प्रभावशाली नेता थे।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी की जनता की काफी लंबे समय तक सेवा की। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी पूर्ति के लिए इस सीट से भाजपा प्रत्याशी को जीताने के लिए अभी से पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीजान से जुटना होगा। हुकुम सिंह के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गन्ना किसानों की भुगतान की समस्या पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक का गन्ना भुगतान हो गया है। कल वह सीएम से बात करके जल्द ही समस्या का समाधान कराएंगे। इसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारी से कहा कि जिले में किसानों को सिंचाई के लिए नलकूप लगाने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप की बोरिंग पर रोक केवल उद्योगों पर है, लेकिन किसानों पर सिंचाई के लिए नलकूप लगाने में कोई रोक नहीं है।  अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी से कहा कि जिले में जितने भी स्कूल कॉलेजों का निर्माण कराया जा रहा है, उनको जल्द पूरा करके उद्घाटन कराया जाए।


अगर निर्माण कार्य की किस्त रुकी हो तो उन्हें तुरंत बताएं, ताकि वो पैसा जारी करा सकें। इसके बाद राज्यमंत्री पांवटी कला में डेरा संगतपुरा पर सरदार गुरवेज सिंह के आवास के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में शामली भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, अनुज चौहान, प्रधान संगठन अध्यक्ष गोविंद चौहान, अशोक एडवोकेट, मेहरबान कुरेशी, डॉ. रफल, फरमान प्रधान अलीपुर, अबरार अहमद, शीशपाल प्रधान हिंगोखेड़ी, शिवकुमार प्रधान जमालपुर, राजीव शास्त्री टिटौली प्रधान, राजकुमार शर्मा कंड़ेला भाजपा मंडल प्रभारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed