शामली। भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हुईं डॉ. प्रियंवदा तोमर का शुक्रवार को रालोद कार्यालय आने पर कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में योग्य महिलाओं का सम्मान नहीं है।
डॉ. प्रियंवदा तोमर शुक्रवार को शहर के माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की उपेक्षा की गई और उनकी सुध लेने के लिए सरकार की ओर से कोई नहीं आया है। किसान की बेटी होने के नाते सरकार की किसानों के खिलाफ दमनकारी नीतियों से क्षुब्ध होकर भाजपा छोड़ी है। सरकार ने किसानों के स्वाभिमान को ललकारा है। मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चेयरमैन, डॉ. रविंद्र तोमर, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, ऋषिराज राझड़, अशरफ अली खान, पूर्व प्रमुख वाजिद अली, विनोद, डॉ. मुबारक अली, सरोज तोमर मौजूद रहे।