फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No religion is bigger than forgiveness: Ramesh Kumari

क्षमा से बड़ा नहीं कोई धर्म: रमेश कुमारी

Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
No religion is bigger than forgiveness: Ramesh Kumari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में आयोजित पर्यूषण महापर्व में अंतिम दिन बुधवार को क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया। पर्यूषण पर्व के आठवें दिन 24 घंटे का जाप ण्मोकार मंत्र का जाप जारी रहा। सभी श्रावक श्राविकाओं ने पाठ में भाग लिया।
यहां साध्वी रमेश कुमारी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षमा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। क्षमावाणी पर्व साल में यह एक बार आता है। आज के दिन दान करने से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन हमें संयम रखना चाहिए। उपवास रखें और जीवों से क्षमा मांगे, सभी को क्षमा करें। क्षमा करने से और क्षमा मांगने वाले दोनों व्यक्ति बहुत बड़े धनी होते हैं। क्षमा में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है। इस आत्मा के मैल को धोना है। हमारे अंदर विनम्रता बहुत जरूरी है। साध्वी ने सभी से क्षमा मांगी। सभी श्रावक श्राविकाओं एक-दूसरे से क्षमा याचना की।
विज्ञापन

अवंता कुमार मुनि की जीवनी पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया। यहां अध्यक्ष दीपक जैन, मंत्री विजय जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, राजेश जैन, सतीश चंद जैन, विमल जैन, सत्येंद्र जैन, राजकुमार जैन, अशोक जैन, जयकुमार, राजीव जैन, अंकित, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed