फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No parking in the city, where to park vehicles

शहर में नहीं पार्किंग, कहां खड़े करें वाहन

Wed, 27 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
No parking in the city, where to park vehicles
शामली में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर सड़क के किनारे खडे़ वाहन। - फोटो : SHAMLI
शहर में कहीं पर भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण बैंकों, दुकानों के बाहर और बाजारों में आड़े तिरछे वाहन खड़े रहने से जहां जाम तो लगा रहता है। साथ ही हादसे होने की आशंका बनी रहती है। पार्किंग न होने से लोगों की सड़क पर वाहन खड़ा करना मजबूरी है। इस पर पालिका और प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में व्यापारी और उद्योग बंधु पार्किंग न होने की समस्या को कई बार उठा चुके हैं, लेकिन हाल जस का तस बना हुआ है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पुलिस का यातायात नवंबर माह चल रहा है। जगह-जगह जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। ओवर लोडिंग, ट्रिपल राइडिंग के अलावा शहर में एक और समस्या है, जिसका लोगों को प्रतिदिन सामना करना पड़ता है। शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। चाहे वह मुख्य बाजार हो या बैंक। जिस कारण लोगों को अपने वाहन सड़कों पर खड़ा करना पड़ता है। जिस कारण जाम तो लगता है साथ ही दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए आमजन से लेकर व्यापारी कई बार कहे चुके है, लेकिन पालिका और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्ग हनुमान रोड पर भारतीय स्टेट बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कार्मस है। दिनभर बैंकों के बाहर दुपहिया और चार पहिया वाहन सड़क पर खड़े रहते है। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों से इस मार्ग पर जाम लगा रहता है। गन्ना वाहनों के आने से जाम की समस्या और गंभीर बन जाती है। सड़क पर खड़े वाहन हादसों को न्यौता देते रहते हैं। कई बार सड़क से जाने वाले वाहन खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं। साथ ही वाहनों को खड़ा करने और निकालने को लेकर अक्सर लोगों के बीच नोकझोंक होती रहती है। इसके अलावा वर्मा मार्केट में कई बैंक और एलआईसी कार्यालय है। इनके अलावा मार्केट में आने वाले लोगों के दुपहिया वाहन सुबह से रात तक बड़ी संख्या में खड़े रहते हैं। यहां पर वाहनों को खड़ा करने की जगह भी कम पड़ जाती है। हालत ऐसी बनी रहती है कि मार्केट में पैदल निकलना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन
वीवी इंटर कालेज रोड पर दोनों तरफ दुकानों से सामान लेने के लिए कार, बाइक, ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी रहती है। इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क से वाहनों को हटाने को लेकर या दुकानों के सामने खड़ा करने को लेकर लोगों के साथ विवाद की स्थिति बन जाती है। कैराना रोड पर लालसिंह मार्केट के बाहर और फव्वारा चौक से लेकर दिल्ली रोड समेत शहर में दुकानों के बाहर वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं।
उद्योग बंधु और व्यापार बंधु की बैठक में उठता है पार्किंग का मुद्दा
जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ व्यापार बंधु और उद्योग बंधु की बैठक में पार्किंग का मुद्दा कई साल से उठाया जा रहा है। व्यापारियों ने कैराना प्राइवेट बस अड्डा, मुजफ्फरनगर प्राइवेट बस अड्डा, रेलवे रोड की मंडियों में और कोतवाली परिसर में पार्किंग बनाए जाने का सुझाव दिया गया। व्यापारियों व उद्यमी अधिकारियों से शहर के बीच में कहीं भी नगरपालिका द्वारा किराये पर जमीन लेकर पार्किंग की व्यवस्था किए जाने की मांग कर चुके हैं। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के सामने पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग की जा चुकी है। पार्किंग न होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

नो पार्किंग में 250 वाहनों के चालान
यातायात प्रभारी टीएसआई भंवर सिंह ने बताया कि मेन सड़क पर वाहन खड़ा करना यातायात नियमों का उल्लंघन है। इससे हादसे होने का डर रहता है। हादसों को रोकने के लिए नवंबर माह में करीब 250 वाहनों के चालान किए गए है, जिनमेें करीब 150 बड़े वाहन भी शामिल है। लोगों को मेन सड़क पर वाहन न खड़ा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शहर के बीच में जगह न मिलने के कारण पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। पार्किंग के लिए जगह की तलाश की जा रही है। - सुरेंद्र सिंह, ईओ नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed