फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nine people injured after a wall colided of a house in shamli today

शामली : मकान की दीवार गिरने से कमरे में सो रहे नौ लोग दबे, सात की हालत गंभीर, पड़ोसी पर गंभीर आरोप

Wed, 10 Nov 2021 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Nov 2021 10:48 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में मंगलवार देर रात एक मकान की दीवार गिरने से कमरे में सो रहे नौ लोग मलबे में दब गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें सात की हालत गंभीर बताई गई है।
 

विज्ञापन
nine people injured after a wall colided of a house in shamli today
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में चौसाना थानाक्षेत्र में में बल्ला मजरा मार्ग पर जिजौलागांव में देर रात करीब दो बजे एक 10 फीट ऊंची कमरे के चारों दीवार गिर गई। कमरे में सो रहे 9 लोग दब गए। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। जिसमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सात गंभीर लोगों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पुराने विवाद के चलते प्रधान पक्ष पर दीवार गिराने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव जिजौला में इकराम एवं यासीन सहित नौ लोग एक कमरे में सो रहे थे। चारों दीवार के ऊपर सीमेंट की चादर डालकर कमरा बना हुआ था। देर रात करीब दो बजे हादसा हो गया। सभी चारों तरफ की दीवारें गिर गई। जिससे कमरे में सो रहे सभी लोग नौ लोग दब गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दीवार गिरने के बाद शोर-शराबा करके अन्य लोगों को उठाया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से सात गंभीर रूप से घायलों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते प्रधान पक्ष के लोगों ने दीवार गिराकर जान से मारने का प्रयास किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed