फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine corona infected and found, eight recovered

नौ कोरोना संक्रमित और मिले, आठ स्वस्थ हुए

Sat, 19 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nine corona infected and found, eight recovered
शामली। जिले में नौ लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि आठ मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले मेें अब सक्रिय केस की संख्या 72 हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राप्त सैंपलों की जांच रिपोर्ट में गांव मालेंडी 50 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। गांव बहावड़ी में 72 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित हुआ है। इसके अलावा छह लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को नौ लोग नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। आठ लोगों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 72 हो गई है। उधर, कैराना में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी, नंगला राई व ऐरटी में 352 लोगों के सैंपल लिए। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को कैराना सीएचसी, नगला राई व ऐरटी में 204 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा 148 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

पांच बूथ पर 355 को लगे कोरोनारोधी टीके
कैराना। क्षेत्र के पांच बूथ पर 18 साल से अधिक आयु के 219 और 45 साल से अधिक आयु के 136 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को कैराना सीएचसी पर 170 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। नगर पालिका में रेहड़ी पटरी वाले 49 लोगों को वैक्सीन लगी। इसके अलावा जहानपुरा में 45 प्लस के 30, अकबरपुर सुनहेटी में 45 प्लस के 28 और सहपत में 78 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed