फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nikah and seven rounds ceremony in the same pandal

एक ही पंडाल मे मौलवियों ने निकाह कराया, पंडितों ने दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए

Sat, 11 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nikah and seven rounds ceremony in the same pandal
शामली चौधरी चरण सिंह बरात घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान वधू जयमाला पहनाता दूल? - फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना/ जलालपुर/ थानाभवन/ कांधला। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले भर अलग अलग स्थानों पर 175 जोड़े एक दूजे के हो गए। एक ही पंडाल में मौलवियों ने निकाह पढ़ाया और पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराए। जिले में 58 मुस्लिम व 117 हिंदू सहित 175 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। वर-वधु पक्षों के मेहमानों को भोजन कराकर दावत दी।
विज्ञापन

शहर के चौधरी चरण सिंह बरात घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शामली ब्लाक के अनुसूचित जाति के 12, अन्य पिछडा वर्ग के 11, अल्पसंख्यक वर्ग के 7, कुल 30 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। शामली में ब्लॉक प्रमुख पति जयदेव सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा व ब्लाक के अधिकारी मौजूद रहे। नगर पालिका कैराना में अनुसूचित जाति के 1, अल्पसंख्यक वर्ग के 15, कुल 16 जोड़ों का विवाह कराया गया। ऊन ब्लाक में अनुसूचित जाति के 08, अल्पसंख्यक वर्ग के 9, अन्य पिछडा वर्ग के 21, सामान्य वर्ग के 1, कुल 39 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

कांधला में अनुसूचित जाति के 2, अन्य पिछडा वर्ग के 16 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 15, कुल 33 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने नव दंपती को आशीर्वाद प्रदान किया। थानाभवन ब्लाक में अनुसूचित जाति के 21,अन्य पिछडा वर्ग के 11 व अल्पसंख्यक वर्ग के 9, सामान्य वर्ग के 1, कुल 42 जोड़ों का विवाह कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले भर में 175 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजनांतर्गत 51 हजार रुपये प्रति विवाह की दर से कुल 89.25 लाख व्यय किए गए। जिसमें 35,000 रुपये कन्या के खाते में 10,000 रुपये के कपडे, आभूषण वस्त्र आदि 6000 रुपये विवाह के आयोजन में व्यय किए जाते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश के मुताबिक सभी जोड़ों को निर्धारित वस्त्र, आभूषण दिए गए। प्रत्येक कन्या के बैंक खाते में 35000 रुपये की धनराशि जल्द ही ब्लॉक या नगर निकाय स्तर से ऑनलाइन हस्तांतरित करा दी जाएगी।

शामली चौधरी चरण सिंह बरात घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान  वधू का कन्यादान करती म

शामली चौधरी चरण सिंह बरात घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान वधू का कन्यादान करती म- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में मौजूद वर-वधू व परिजन।

जलालाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में मौजूद वर-वधू व परिजन।- फोटो : SHAMLI

कांधला में  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान वर-वधू को आशीर्वाद देते एमएलसी विरेंद्र सि?

कांधला में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान वर-वधू को आशीर्वाद देते एमएलसी विरेंद्र सि?- फोटो : SHAMLI

शामली में चौधरी चरण सिंह बरात घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत  प्रमाण पत्र के स

शामली में चौधरी चरण सिंह बरात घर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र के स- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed