{"_id":"5c82ad7abdec221469615426","slug":"nikaali-jaagrukta-raili","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
Fri, 08 Mar 2019 11:30 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय कदीम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
उन्होंने ने 10 मार्च को शुरू होने जा रहे पल्स पोलियो विशेष अभियान के पोस्टरों के साथ विभिन्न गली-मोहल्लों से रैली निकाली, जिसका समापन वापस अस्पताल में आकर किया गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने लोगों से शून्य से लेकर पांच वर्ष तक बच्चों को प्रत्येक बूथों पर अभियान के तहत दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाने के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थी पोलियो के घातक रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर लिए हुए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पोलियो का अभियान डोर-टू-डोर भी चलाया जाएगा। मौके पर डॉ. सलीम अहमद, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरएम दुबे, डब्लूएचओ मोनिटर मोहसिन आदि मौजूद रहे।