{"_id":"61954c5d7057cc4a71056df7","slug":"night-shelter-ready-in-kairana-still-waiting-in-shamli-shamli-news-mrt5652599128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में रैन बसेरे तैयार, शामली में अभी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में रैन बसेरे तैयार, शामली में अभी इंतजार
विज्ञापन
कैराना स्थित नगर पालिका में बनाया गया रैन बसेरा।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/कैराना। रातें सर्द होने लगी हैं, लेकिन अभी तक शहर में रैन बसेरों की व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि कैराना में रैन बसेरे तैयार कर दिए गए हैं।
सर्दियों में हर रात रैन बसेरों में बेसहारा लोग पनाह लेते हैं। इनमें कोई मजदूर तो कोई हालात का मारा होता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं, लेकिन बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए शहर में अभी तक एक भी रैन बसेरा चालू नहीं हुआ है। बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। नगर पालिका को इसकी कोई परवाह नहीं है। बस अड्डे पर रैन बसेरा दो वर्ष पूर्व बंद कर दिया गया। नगर पालिका कार्यालय में भी अभी तक तैयारी नहीं की गई है।
उधर, कैराना के नगर पालिका परिषद के ऊपरी मंजिल पर रेन बसेरा बनाया गया है। पिछले 10 नवंबर से रेन बसेरे में हर प्रकार की व्यवस्था की गई है तथा शाम छह बजे से सुबह सात बजे तक पालिका कर्मचारी जाहिद की ड्यूटी लगाई गई है। रैन बसेरे में छह फोल्डिंग पलंग, गद्दे, चादर, तकिये और कंबलों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सैनिटाइजर, बाल्टी और पानी तथा प्रकाश व्यवस्था भी है। जाहिद ने बताया कि अभी तक उनके रैन बसेरे में कोई भी यात्री नहीं आया है।
कोट...
रैन बसेरा तैयार करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। एक-दो दिन में यह तैयार हो जाएगा। - सुरेंद्र यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका शामली।