फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NHAI started the work of filling the potholes of the roads

एनएचएआई ने शुरू कराया सड़कों के गड्ढे भरने का काम

Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
NHAI started the work of filling the potholes of the roads
शामली। एनएचएआई की नामित निर्माण एजेंसी ने शहर में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मार्ग के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले दो माह से खराब चल रहे मौसम में शहर के मुख्य मार्गों पर गड्ढे हो गए थे। पांच फरवरी को शामली में मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर मेरठ-करनाल पर बीएसएम स्कूल से लेकर विजय चौक तक सड़कों के गड्ढे भरे गए थे। शहर के पानीपत-खटीमा हाईवे, शामली-सहारनपुर मार्ग, मेरठ-करनाल हाईवे में गड्ढे होने से लोगों को चलना कठिन हो गया था। सोमवार को शामली शहर के मुख्य मार्गों के गड्ढों की खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई की बागपत इकाई की ओर से नामित निर्माण एजेंसी ने सड़कों के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया।

पूरे दिन शामली तहसील से लेकर एसटी तिराहा, धीमानपुरा फाटक, शिवचौक हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज, फव्वारा चौक से दिल्ली रोड और विजय चौक तक सड़कों के गड्ढे भरे गए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों और धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर बनत में शामली तहसील तक एनएचएआई की ओर से नामित्त निर्माण एजेंसी ने सड़कों के गड्ढे भरवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed