फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   New idol installed in Kaserwa Kalan

कसेरवा कलां में नई मूर्ति स्थापित

Wed, 28 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
New idol installed in Kaserwa Kalan
कसेरवा कलां में नई मूर्ति स्थापित
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव कसेरवा कलां में खंडित की गई देवी की मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति को विधि पूर्वक स्थापित किया गया है। उधर, ग्राम प्रधान की तरफ से पुलिस में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

गांव कसेरवा कलां में आबादी के बीच स्थित जाहरवीर के मंदिर में सोमवार रात को शरारती तत्वों ने मां काली की मूर्ति को खंडित कर दिया था। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह को उस समय हुई, जब श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने मूर्ति खंडित करने पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। शाम को इस मामले में ग्राम प्रधान शिखा की तरफ से पुलिस में दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को ग्रामीणों ने मेरठ से लाई गई नई मूर्ति की मंदिर में विधि पूर्वक स्थापना की है। इस दौरान मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed