फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC students performed

एनसीसी के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Wed, 10 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
NCC students performed
एनसीसी के छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के एनसीसी छात्रों को अधिकारियों ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल न करके वापस भेज दिया। इसके विरोध में छात्रों ने एनसीसी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

मंगलवार को माजरा रोड स्थित एनसीसी मुख्यालय पर एनसीसी के छात्र प्रीत, रोहित, आदित्य, हर्ष, राहुल, तरुण, निखिल, नितिन और सोनाली आदि ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उन्होंने कॉलेज की एनसीसी शाखा में प्रवेश लिया था। उसके लिए करीब 2400 रुपये फीस जमा कराई थी। एनसीसी अधिकारियों ने कॉलेज में उनकी परेड, नाप तौल कर एनसीसी में शामिल किया था और उनसे गतिविधियों साफ सफाई, मॉकड्रिल आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया था। एनसीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में उनकी परीक्षा भी हुई। मंगलवार को वे सिल्वर बेल्स में आयोजित तीन दिवसीय एनसीसी शिविर में पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद एनसीसी के अधिकारियों ने उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें एनसीसी से बाहर कर दिया गया है। छात्रों का कहना था कि उनसे शिविर में शामिल होने के लिए 600 रुपये की फीस भी जमा कराई गई है। इसके बाद छात्र सत्यनारायण इंटर कालेज पहुंचे और प्रधानाचार्य अनिल शर्मा से मिली, लेकिन प्रधानाचार्य ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वे 85 यूपी बटालियन पहुंचकर एनसीसी सीओ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। प्रधानाचार्य अनिल शर्मा का कहना है कि छात्रों की भर्ती एनसीसी नियमों के तहत हुई है। इस मामले में उच्चाधिकारियों से मिलकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed