फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NCC cadets took out anti-cracker awareness rally

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली पटाखा विरोधी जागरूकता रैली

Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets took out anti-cracker awareness rally
शामली। 85 बटालियन एनसीसी की सब यूनिट आरके इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने शहर में पटाखा विरोधी जागरूकता रैली को आयोजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रैली को रवाना करने से पहले प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने कैडेट्स को बताया कि पटाखों से हमारे वातावरण में जहरीली हवा भर जाती है, जिसके कारण श्वांस संबंधी और हृदय रोगियों के सामने भारी संकट की स्थिति बन जाती है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि हम ऐसी खतरनाक बुराइयों से समाज को बचाने में सहायक बनकर उदाहरण पेश करें। उन्होंने प्रत्येक कैडेट क़ो अपने शहर, गांव और परिवारों को जागरूक कर पटाखे जलाने से रोकना चाहिए। रैली में कैडेट्स अपने हाथों में पटाखों को जलाने के विरोध में बैनर थामे थे और पटाखों के विरोध में नारे लगा रहे। रैली शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस कालेज पहुंची। रैली में कैप्टन लोकेंद्र सिंह, हवलदार राकेश डोगरा, मनीष कुमार, विकास, आसिफ, आयुष और कैडेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed