{"_id":"6367fb32d323cd18294d7a6e","slug":"naseemuddin-siddiqui-met-the-victim-s-family-shamli-news-mrt612515173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिजनों से मिले नसीमुद्दीन सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिजनों से मिले नसीमुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला की हत्या के मामले में कांग्रेस के पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पीड़ित परिजनों से मिले और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
दस दिन पहले एक गांव में महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। उसका शव जंगल से बरामद हुआ था। कांग्रेस के पउप्र के अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी शनिवार रात को गांव काबड़ौत में पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने बताया कि महिला की हत्या पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
प्रियंका गांधी के निर्देश पर वे प्रतिनिधि मंडल के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा, शेखरपाल, लोकेश कटारिया, निर्भय सिंह, विनोद, रामफल, महेंद्र सिंह, मांगेराम सिंह, राजेंद्र, अनुज सिंह आदि मौजूद रहे।