फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Narwal Academy Karnal won the match by 27 runs

Shamli News: नरवाल एकेडमी करनाल ने 27 रन से मैच जीता

Sun, 15 Jun 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Narwal Academy Karnal won the match by 27 runs
शामली। शामली क्रिकेट एकेडमी में तीसरी रामप्यारी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। शनिवार का पहला मुकाबला नरवाल क्रिकेट एकेडमी करनाल और वीनस क्लब दिल्ली के बीच हुआ। इसमें शानदार पारी खेलते हुए नरवाल क्रिकेट एकेडमी करनाल की टीम ने 27 रन से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए नरवाल क्रिकेट एकेडमी करनाल ने 20 ओवर खेलते हुए 177 रन बनाए। टीम खिलाड़ी कृष ने सर्वाधिक 45 रन बनाए और शुभम शर्मा ने 37 रन बनाए। वीनस क्लब की ओर से तुषार ने दो विकेट चटकाए। जवाब में वीनस क्लब दिल्ली की टीम 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

वीनस क्लब की ओर से सिर्फ काव्य तेवतिया ही 55 रन बनाए। नरवाल एकेडमी की ओर से मोहित लोधी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार रन देकर 5 विकेट चटकाएं। करनाल की टीम ने यह मैच 27 रन से जीत लिया। प्लेयर ऑफ दा मैच मोहित लोधी को दिया गया। करनाल ने यह मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। मैच के अंपायर प्रवेश चौधरी और रमन स्वामी रहे। इस दौरान जवाहर तोमर, कोच नागेंद्र खैवाल, रोकी देशवाल, मुकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed