फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nahid Hassan's nomination filed from Kairana seat on the first day

पहले दिन कैराना सीट से नाहिद हसन का दाखिल हुआ नामांकन

Sat, 15 Jan 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nahid Hassan's nomination filed from Kairana seat on the first day
शामली कलक्ट्रेट स्थित नामांकन केंद्र पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : SHAMLI
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई। पहले दिन कैराना विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की ओर से उनके प्रतिनिधि ने दो सेट दाखिल किए हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समेत पांच नामांकन पत्र समर्थकों ने खरीदे हैं।।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे। पहले दिन कैैराना विधानसभा सीट से सपा की ओर घोषित किए प्रत्याशी नाहिद हसन की ओर से उनके प्रतिनिधि की ओर से नामांकन पत्र के दो सेट सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम कैराना संदीप सिंह के यहां दाखिल किए गए। कैैराना एसडीएम कोर्ट से चार नामांकन पत्र और शामली एसडीएम कोर्ट से आम आदमी पार्टी की ओर से एक नामांकन पत्र खरीदे गए। एडीएम वित्त राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कैराना विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की ओर से उनके प्रतिनिधि ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। 24 जनवरी को जांच और 27 जनवरी को वापसी की तिथि है। नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन कलक्ट्रेट परिसर में कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा नामांकन कक्षों का डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव ने संयुक्त निरीक्षण किया गया। कलक्ट्रेट गेट के बाहर जिला प्रशासन ने 100 मीटर की ओर बेरिकेडिंग की गई है। पानीपत- खटीमा मार्ग पर 50- 50 मीटर की दूरी पर दो बैरियर लगाए गए है। मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed