{"_id":"62547b686af65552db5b407b","slug":"nagar-panchayat-was-using-stolen-electricity-disconnected-the-connection-shamli-news-mrt5841514116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली इस्तेमाल कर रही थी नगर पंचायत, विद्युत कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली इस्तेमाल कर रही थी नगर पंचायत, विद्युत कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन में विद्युत विभाग की 8 टीमों ने एक्सईएन के साथ में छापामारी कर बकायेदारों के कनेक्शन काटे। नगर पंचायत कार्यालय और क्षेत्र में सरकारी हैंडपंपों में डाले गए सबमर्सिबल पंपों के कनेक्शन समेत करीब 250 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
नगर पंचायत कार्यालय पर 3 लाख रुपये बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया। इसके अलावा सरकारी नल में डाले गए सबमर्सिबल के कनेक्शन समेत करीब 15 सबमर्सिबल के कनेक्शन काटे गए। विद्युत विभाग के एक्सईएन राजपाल रघुवंशी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय पर विद्युत विभाग का करीब 3 लाख रुपये बकाया है। बकाया होने के कारण कनेक्शन काटा गया। इसके अलावा नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 176 हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाले गए हैं। जिनका कनेक्शन नहीं लिया गया है। कई बार नगर पंचायत को पत्र भेजा गया, लेकिन नगर पंचायत ने कनेक्शन स्वीकृत नहीं कराए। जिस कारण करीब 15 सबमर्सिबल के कनेक्शन काटे गए हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र ही सबमर्सिबल का कनेक्शन कराया जाए अन्यथा कनेक्शन काटे जाएंगे। करीब 250 बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा करने की अपील भी की है। विद्युत विभाग की कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मचा रहा। छापामारी में एसडीओ अनिल कुमार सिंह, विजिलेंस टीम के प्रभारी अजेंद्र कुमार, जेई सर्वेश, विकेश, दिनेश, रविंदर, सिकंदर, दीपक समेत दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे।