{"_id":"63dd549b90491d4ddf4d1445","slug":"na-shamli-news-c-14-1-103974-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: रटकर नहीं, लिखकर करें हिंदी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: रटकर नहीं, लिखकर करें हिंदी की तैयारी
Sat, 04 Feb 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
हिंदी विषय की प्रवक्ता गीता कांबोज।
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू होने में सिर्फ 12 दिन हैं। विद्यार्थी को परीक्षा की तैयारी करने के लिए अब समय बहुत कम रह गया है। 16 फरवरी को पहले दिन हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से ही बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। विद्यार्थी हिंदी की किस तरह से तैयारी कर अच्छे अंक ला सकते हैं, इसे लेकर विषय विशेषज्ञ प्रवक्ता गीता कांबोज से बात की गई।
गीता कांबोज का कहना है कि हिंदी में बिंदी, मात्रा और सुलेख का बड़ा महत्व होता है। परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थी निरंतर अभ्यास करें। विषय को रटकर नहीं, लिखकर याद करें, ऐसा करने से बेहतर अंक पाने में आसानी होगी। तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास से परीक्षा की तैयारी करें।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की हिंदी प्रवक्ता गीता कांबोज ने बताया कि अक्सर विद्यार्थी हिंदी की तैयारी के लिए अन्य विषयों के मुकाबले कम समय देते हैं, लेकिन ऐसा करने से अच्छे अंक पाने में परेशानी आ सकती है। इसलिए विद्यार्थी अगर हिंदी को नियमित समय देकर तैयारी करें तो अच्छे अंक प्राप्त होंगे। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस विषय के अंक परीक्षा परिणाम की श्रेणी सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हिंदी विषय की परीक्षा की तैयारी के लिए अन्य विषयों के बराबर समय दें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पहले पाठ्यक्रम को समझें और रटने के बजाए लिखकर याद करें। इससे बिंदी, मात्रा का भी ज्ञान बढ़ेगा और सुलेख में सुधार होगा। हिंदी में उत्तर लिखने में शब्दों की बिंदी, मात्रा और सुलेख भी अच्छे अंक दिलाने में प्रभावशाली होता है। पिछले सालों के बोर्ड के प्रश्नपत्रों को हल करें। इससे परीक्षा के पैटर्न का पता चलेगा।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण लेखक, कवियों की रचनाएं, जीवन परिचय का अध्ययन करें। छोटे-छोटे प्रश्न और व्याकरण में संधि, समास, अलंकार आदि लिखकर अभ्यास करें। रोजाना पढ़ाई का लक्ष्य निर्धारित करें और समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें। अगर किसी टॉपिक को समझने या अन्य किसी तरह की दिक्कत आती है तो बिना किसी हिचकिचाहट के अपने शिक्षक से मार्गदर्शन अवश्य लें। इस तरह से तैयारी करने से विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने में आसानी होगी।