फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   My complaint sparked DM

शिकायत देख भड़के डीएम

Wed, 17 Feb 2016 01:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 17 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
My complaint sparked DM
शामली। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस में 85 शिकायतों में से मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया  गया। कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ओपी  वर्मा ने फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ओपी वर्मा ने विद्युत विभाग के अफसरों को चेताया कि  वह अपने कार्य में तेजी लाएं, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में फरियादियों की शिकायतों को देख डीएम जिले के अफसरों पर भड़क उठे। तहसील दिवस में 36 शिकायतें प्राप्त र्हुइं। जिनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह, एसपी विजय भूषण, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल समेत सभी विभागों के आला अफसर, कर्मचारी मौजूद रहे। ऊन तहसील दिवस में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडे  की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर एएसपी अनिल कुमार झॉ, एसडीएम ऊन अवधेश कुमार, तहसीलदार मदन सिंह राठौर, सीओ झिंझाना मौजूद रहे। कैराना तहसील में आयोजित तहसील दिवस में एसडीएम  कैराना इंद्रसेन यादव ने फरियादियों की शिकयतों को सुनकर निस्तारण किया।  कुल 19 शिकायतों में से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया । इस अवसर सीओ सिटी निशांक शर्मा, तहसीलदार अजय राज पांडेय आदि संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed