{"_id":"5952ac4e4f1c1b91278b4a12","slug":"muzaffarnagar-won-the-cricket-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर ने जीती क्रिकेट ट्राॅफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर ने जीती क्रिकेट ट्राॅफी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रही पांच दिवसीय किक्रेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मैच में मुजफ्फरनगर ने मेपल्स एकेडमी को छह रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि सतीश कुमार ने टॉस कराकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। मुजफ्फरनगर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 127 बनाए।
सर्वाधिक 30 रन चेतन्य ने बनाए। मेपल्स क्रिकेट टीम में गेंदबाज निखिल और शिवम ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में मेपल्स एकेडमी की टीम 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह छह रनों से मुजफ्फरनगर की टीम विजेता बन गई।
विज्ञापन
मैन ऑफ दा मैच चेतन्य को मिला। प्रतियोगिता में मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ी बादल बावरा ने सर्वाधिक रन 174 बनाकर बनाकर मैन ऑफ द सीरिज हासिल की,तो 13 विकेट लेकर शिवम सिरोही रहा बेस्ट बॉलर बने। सात कैच लेकर बेस्ट फिल्डर निगम खेवाल बने। इस दौरान विजय कौशिक, डायरेक्टर मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्या रीटा, डायरेक्टर सोनम संगल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।