फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muzaffarnagar farmers stopped drain water

मुजफ्फरनगर के किसानों ने रोका नाले का पानी

Fri, 07 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar farmers stopped drain water
थानाभवन के गांव हसनपुर लुहारी में मिट्टी डालकर बंद किया गया नाला - फोटो : SHAMLI
थानाभवन। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर के टांडा गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्र के हसनपुर लुहारी गांव से आने वाले नाले का पानी रोक दिया। इससे नाले का सारा पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में भर गया है। जिस कारण दर्जनों किसानों की खेती बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

शामली जिले की सीमा के आखिरी गांव हसनपुर लुहारी से एक नाला निकलकर मुजफ्फरनगर जिले के गांव टांडा के जंगल से होकर निकल रहा है। ग्रामीणों की मानें तो यह नाला 1960 के करीब से चला आ रहा है। हाल ही में टांडा गांव के कुछ ग्रामीणों ने अपने गांव के समीप इस नाले को बंद कर दिया है। अब नाला बंद होने के कारण इस नाले का सारा पानी हसनपुर लुहारी गांव के किसानों के खेतों में भरना शुरू हो गया है। पानी घुसने से जहां कई किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो रही है, तो कई किसानों की अन्य फसलें भी नष्ट हो रही हैं। किसानों का कहना है कि जब भी वह नाले को खोलने का प्रयास करते हैं, तो पड़ोसी गांव के लोग मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर व ऑनलाइन भी शिकायत कर चुके हैं। अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बोले परेशान किसान
वर्षों से यह नाला चला आ रहा है। अब अचानक से इसे बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। प्रशासन को हमारी बात सुनी होगी नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।--रकम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले को बंद करने के कारण इसका सारा गंदा पानी खेतों में घुस रहा है। शिकायत पर भी कोई करवाई नहीं हुई है।--कर्म सिंह
हम कई बार पड़ोसी गांव के किसानों से भी वार्ता कर चुके है। अब तक समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।--राजेश कुमार
नाला ठीक मेरे खेत के समीप बंद किया गया है। नाला बंद होने से सारा गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मेरे खेत में घुस रहा है। इस वजह से मेरी गेहूं की फसल नष्ट होने के कगार पर आकर खड़ी हो गई है।--सोनू कुमार

वर्जन.............
हसनपुर लुहारी गांव की शिकायत आई है। मामले में तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर करवाई की जाएगी ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।--बृजेश कुमार, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed