फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muzaffarnagar became overall winner in wrestling competition

कुश्ती प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर बना ओवर ऑल विजेता

Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar became overall winner in wrestling competition
शामली हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मंडलीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती में जोरआजमाइश करत? - फोटो : SHAMLI
शामली। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली में अंडर 19 मंडलीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर जिला ओवर ऑल विजेता रहा। विजेता प्रतिभागी मुरादाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में मंगलवार को आयोजित मंडलीय अंडर 19 कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग ने फीता काटकर किया। इसके बाद प्रतिभागी टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल के माध्यम से सरकार की विभिन्न सेवाओं में हमारी प्रतिभागिता है। उन्होंने कहा कि खेल से शरीर के साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की आयोजक पीटीआई अतुल वर्मा ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 50 किलोग्राम, 53, 55, 57 व 59 किलोग्राम भार वर्ग आयोजित हुई। खिलाड़ियों ने कुश्ती में अपने दांव पेंच दिखाते हुए दमखम के साथ मुकाबला किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ओवर ऑल मुजफ्फरनगर विजेेता रहा। इस अवसर पर टीम कोच मीना कुमारी, मीनाक्षी व सीमा सहरावत रही। निर्णायक मंडल में अमरपाल सिंह कालखंडे, देवराज पहलवान, फूल कुमार और योगेंद्र मलिक रहे। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागी मुरादाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

शामली हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मंडलीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती में जोरआजमाइश करत?

शामली हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मंडलीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती में जोरआजमाइश करत?- फोटो : SHAMLI

शामली हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मंडलीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती में जोरआजमाइश करत?

शामली हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में मंडलीय बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में कुश्ती में जोरआजमाइश करत?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed