{"_id":"62c332739c18417cf20d155b","slug":"mutual-brotherhood-will-increase-through-goodwill-programs-shamli-news-mrt5956517187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदभावना कार्यक्रमों से बढ़ेगा आपसी भाईचारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदभावना कार्यक्रमों से बढ़ेगा आपसी भाईचारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। जमीयत उलेमा ए हिंद के तत्वावधान में सद्भावना मंच कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल दिया गया। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन होने से आपसी भाईचारा बना रहता है।
जमीयत उलेमा ए हिंद के तत्वावधान में सोमवार को मोहल्ला शेखा मैदान स्थित मस्जिद के निकट सद्भावना कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम होने जरूरी हैं। इनसे आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में एक हिंदू भाई मुस्लिम भाई के गले में माला डालकर गले मिल रहे हैं। मौलाना आकिल ने कहा कि जमीयत हर शहर में इस तरह के कार्यक्रम करेगी और इन सद्भावना कार्यक्रमों से हिंदू-मुस्लिम एकता को बल मिलेगा। कार्यक्रम में झिंझाना नगर पंचायत के चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, अशोक बहादुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सिंघल, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत राकेश गोयल, अमित शर्मा उर्फ टिल्लू, देशबंधु, सुलेमान सैफी, नसीम राणा, अबरार अहमद, डॉ. मुनफैत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की सदारत मौलाना आकिल अध्यक्ष जमीयत उलेमा ए हिंद पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने की। वहीं, संचालन कारी इरशाद व हाफिज अय्यूब ने संयुक्त रूप से किया।