फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Muslim family appeared profusely

मुस्लिम परिवार ने दिखाई दरियादिली

Thu, 31 Dec 2015 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 31 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
 Muslim family appeared profusely
थानाभवन। मुस्लिम परिवार ने दुर्घटना में मारे गए हिंदू युवक का शव तीन दिन तक अपने घर में रखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है। राजस्थान के जोधपुर निवासी  युवक की चार दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मुस्लिम परिवार ने परिजनों को सूचना देकर शव अपने घर में रखा। बुधवार को मृतक के परिजन यहां पहुंचे तो शव पुलिस की उपस्थिति में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को कस्बे के मुख्य मार्ग पर विजय पुत्र भगरूराम निवासी जोधपुर, राजस्थान की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें  विजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। सोमवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। इस दौरान शव पोस्टमार्टम से वापस आया, तो पुलिस ने शव को मोहल्ला रोगनगरान निवासी गुलजार पुत्र लियाकत के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


गुलजार ने ही दुर्घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। बताया गया कि गुलजार व विजय की दोस्ती फरीदाबाद में एक साथ काम करने के दौरान हुई थी। गुलजार ने विजय के मोबाइल से नंबर निकालकर कई लोगों से संपर्क किया। जिसमें कुछ नंबर राजस्थान के जोधपुर जिले के थे। उन लोगों से बात होने के बाद घटना की सूचना विजय के परिजनों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को विजय के परिजन पिता भगरूराम, चाचा शिवराज व गांव के सरपंच हजारी लाल आदि लोग गुलजार के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 15 साल पूर्व से विजय घर से लापता था। उन्हें विजय के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। मृतक के परिजनों ने कहा कि आज के सांप्रदायिक माहौल में  मुस्लिम परिवार द्वारा उनके बेटे के शव को सुरक्षित अपने घर में रखकर एक मिसाल कायम की है। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शव शिनाख्त की। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed