{"_id":"62a8d8d2e02cc62abf3dffda","slug":"municipality-is-adopting-double-attitude-in-removing-encroachment-shamli-news-mrt5928924166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के मामले में दोहरा रवैया न अपनाए पालिका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के मामले में दोहरा रवैया न अपनाए पालिका प्रशासन
विज्ञापन
कांधला पूर्वी यमुना नहर सिंचाई भवन के समीप आनंद सिनेप्लेक्स मार्केट के बाहर अतिक्रमण
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने में दोहरा रवैया अपना रही पालिका
शामली, कांधला। कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने डीएम से निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कस्बे में लगातार अतिक्रमण की शिकायत पालिका प्रशासन से कर रहे थे।
अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा ने व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस व पालिका टीम को साथ लेकर अतिक्रमण हटवाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य शुरू किया। इस प्रकरण में पालिका प्रशासन की टीम की ओर से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर निशान लगाकर उन्हें अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। कुछ व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बने रैंप स्वयं हटा दिए थे, जो व्यापारी नहीं हटा पाए वहां पर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण हटाते हुए शुल्क की वसूली भी की थी। कस्बे में अभी भी पालिका प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन कुछ व्यापारियों का आरोप है कि पालिका प्रशासन इस कार्रवाई में दोहरा रवैया अपना रही है। व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर बने तो सीढ़ी व रैंप तोड़े जा रहे हैं। लेकिन उनकी दुकानों के बाहर ठेले वालों को नहीं हटाया जा रहा है। व्यापारियों ने इस संबंध में डीएम से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
क्या कहते हैं व्यापारी
सनी चावला का कहना है कि पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटवाना सराहनीय है। लेकिन इसमें दोहरा व्यवहार नहीं होना चाहिए। अरविंद कुमार ने बताया कि व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। संदीप कुमार ने बताया कि व्यापारी लाखों रुपये खर्च कर प्रतिष्ठान बनाता है। सरकार को सेल्स टैक्स व इनकम टैक्स देता है। उसके बावजूद भी उसे परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। उनकी दुकानों के सामने से अतिक्रमण को नहीं हटाया जा रहा है। राहुल कुमार कहते हैं कि सड़क पर व्यापारी की एक फीट सीढ़ी आने से तो अतिक्रमण हो रहा है, जिसे जबरन तोड़ा जा रहा है। बुलडोजर से तोड़ने पर व्यापारी से शुल्क भी वसूल किया जा रहा है। लेकिन जो लोग सड़कों पर अतिक्रमण कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई के नाम पर पालिका प्रशासन चुप है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं व्यापार मंडल अधिकारी
युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन गोयल ने बताया कि व्यापारियों ने इस संबंध में अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा से वार्ता की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि इन अतिक्रमण करने वाले ठेले व्यापारियों को जल्द ही अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। लेकिन इस विषय पर कोई कार्रवाई नहीं गई हुई है। व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ है। इस संबंध में जैसा सब लोग तय करेंगे आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी कीमत पर व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
अधिशासी अधिकारी निकिता शर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला है और इन लोगों को नए स्थान पर स्थापित करने के लिए एक जगह देखी गई थी। ठेले वालों ने उस पर आपत्ति जताई थी। अब जिस स्थान पर इनकी ठेली लगी हुई है, वहीं आसपास ही पर नई जगह तलाश की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। पालिका प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई कर रहा है, लेकिन कस्बे में किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांधला में दुकान के सामने खड़ी बाईकें।- फोटो : SHAMLI