फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipality boundary extension notification issued

नगर पालिका सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी

Fri, 12 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipality boundary extension notification issued
कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किमी से बढ़कर हो गया 17.63 वर्ग किमी
विज्ञापन

बाहरी बस्तियों के नागरिकों को मिलेंगी सुविधाएं, चेयरमैन को दिया धन्यवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। नगर पालिका चेयरमैन के प्रयास से आखिरकार कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार की राज्यपाल से अनुमोदन के बाद शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके बाद कैराना नगर पालिका का दायरा बढकर 17.63 वर्ग किमी हो गया है।
कैराना नगर पालिका का क्षेत्रफल पिछले कई दशकों से 5.11 वर्ग किमी तक ही सीमित था। समय के साथ जनसंख्या बढ़ती रही और कस्बे की जनता ने अपने रहने के लिए बाहरी क्षेत्रों में मकान बना लिए। पालिका क्षेत्र से बाहर बस्तियों के नागरिकों की वोट तो ली जाती थी, लेकिन उन्हें पालिका की और से सुविधा नहीं दी जाती थी। नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन बाहरी बस्तियों के नागरिकों को सुविधाएं दिलाने के लिए प्रयासरत थे। जिसके चलते नगर विकास अनुभाग ने 4 दिसंबर 2020 को सीमा विस्तार की अधिसूचना गजट में प्रकाशित करा दी गई थी। बाद में आर्युपरी देहात के पूर्व प्रधान द्वारा सीमा विस्तार पर की गई आपत्ति का निस्तारण भी करा दिया गया था।
विज्ञापन

बीती अगस्त 2022 को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार को मंजूरी दे दी थी। जिसके बाद राज्यपाल ने भी नगर पालिका के सीमा विस्तार पर मुहर लगा दी थी। बृहस्पतिवार को नगर विकास अनुभाग ने कैराना नगर पालिका के सीमा विस्तार की अधिसूचना आम जनता के लिए जारी कर दी। जिसके चलते कैराना नगर के बाहरी क्षेत्र आर्युपरी देहात, ब्लॉक कॉलोनी, बंजारा बस्ती, बदलूगढ़, इस्लाम नगर, कांधला रोड, झाडखेडी आंशिक, रझबाड़ी, गुलशन नगर, रहमत नगर, पानीपत रोड की बस्तियां भी पालिका में सम्मलित हो गई। नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि कस्बे के वार्ड भी 25 से अधिक हो जाएंगे। पालिका में शामिल होने वाली बस्तियों के नागरिकों को प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सड़क, साफ-सफाई आदि सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed