फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Municipal commissioned repairs

पालिका ने शुरू कराई मरम्मत

Wed, 05 Apr 2017 12:37 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioned repairs
road - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रेलपार स्थित बाईपास रोड को लेकर आखिरकार प्रशासन जाग गया। नगर पालिका ने मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है, तो विकास प्राधिकरण से इस सड़क के नवीनीकरण कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 31 मार्च के अंक में अमर उजाला ने बाईपास रोड की जर्जर हालत को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। गुरुद्वारा तिराहा से बुढ़ाना रोड तिराहे तक करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क को लेकर नगरपालिका परिषद शामली और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मनमानी पर उतरे हुए थे।
विज्ञापन


दोनों ही विभाग के अधिकारी कहते थे कि यह सड़क हमारी नहीं है। मुद्दा प्रमुखता से उठने के बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा ने भी पिछले दिनों में मीटिंग में इस पर दोनों विभागों के अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर पूछा, तो नगर पालिका ने मरम्मत कराने की हामी भर ली थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने निर्देश दिया था कि सात दिन के भीतर सडक गड्ढा मुक्त हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते मंगलवार को नगर पालिका परिषद की ओर से कर्मचारियों की टीम लगाकर बाईपास रोड की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। जहां जहां गहरे गड्ढे हो रहे थे, वहां गड्ढों को भरवाया जा रहा है।  उधर, मालूम चला है कि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा के कहने के बाद जिला प्रशासन ने इस मार्ग के निर्माण के लिए अलग से प्रस्ताव बना कर मुजफ्फरनगर/शामली विकास प्राधिकरण को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यमंत्री सुरेश राणा ने बताया कि प्राधिकरण के वीसी को पत्र भेजा है, ताकि बाईपास रोड का निर्माण की स्वीकृति मिलने पर जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed