{"_id":"5da932cf1c447c62c2f4440592bd7b3a","slug":"mukeem-s-father-also-wanted-in-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीम का पिता भी हत्या में वांछित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकीम का पिता भी हत्या में वांछित
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 23 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सवा दो लाख के इनामी मुकीम काला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके परिजनों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में फरार चल रहे मुकीम के पिता की तलाश में है। मुकीम के कारण उसका भाई भी कभी पुलिस के सामने नहीं आया। हालांकि उसका पुलिस रिकॉर्ड साफ बताया जा रहा है।
मुकीम के कुख्यात बदमाश बनने के पीछे परिजनों का ही हाथ रहा है। शुरुआत में चोरी व राहजनी की घटनाएं करने वाले मुकीम का उसकी मां व बाप ने हमेशा साथ दिया है। यही कारण रहा कि मुकीम जरायम की दुनिया में लगातार बढ़ता रहा। अब मुकीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पिता व भाई पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।
इसके लिए कई बार पुलिस ने जहानपुरा में मुकीम के घर में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। करीब डेढ़ माह पहले कैराना के गांव जंधेड़ी निवासी मुर्सलीन की हत्या में मुस्तकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके अलावा मुकीम का भाई वसीम भी पुलिस के सामने आने से बचता फिर रहा है। हालांकि उस पर पुलिस रिकॉर्ड में कोई केस नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की माने तो मुकीम की मां अकेले ही पुलिस से भिड़ जाती थी और उन्हें अंदर तक नहीं घुसने देती थी। अब मुकीम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन्हें भी वांटेड लिस्ट में डालने की तैयारी कर रही है। सीओ कैराना एनपी सिंह ने बताया कि मुकीम के पिता मुस्तकीम की हत्या के मामले में पुलिस को तलाश है। उसके भाई वसीम पर कोई पुलिस केस तो नहीं है, लेकिन वह कभी पुलिस के सामने नहीं आया।