फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mukeem eye on the white-collar Srndataon

मुकीम के सफेदपोश शरणदाताओं पर नजर

Thu, 22 Oct 2015 12:18 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 22 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी यूपी समेत कई राज्यों में आतंक का पर्याय बने मुकीम काला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे राज उगलवाने में जुटी है।
विज्ञापन


 पुलिस पता लगाने में जुटी है कि हरियाणा, पंजाब व यूपी में हत्याएं व डकैती की घटनाओं के बाद भी वह कैसे बचा रहा। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को कुछ ऐसे लोगों के नाम मिले हैं, जिनके संपर्क में मुकीम काला लगातार रहा है। अब पुलिस इन लोगों को रडार पर लेकर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इनमें कुछ सफेदपोशों के नाम भी पुलिस के सामने आए हैं। 


सोमवार की रात एसटीएफ द्वारा लोनी बॉर्डर से मुकीम काला व उसके साथी साबिर की गिरफ्तारी के बाद आतंक के अध्याय का खात्मा हो गया है। पिछले करीब तीन सालों से मुकीम काला पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अब पुलिस लंबे समय तक मुकीम काला के बचे रहने का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कैराना कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान आईजी एसटीएफ सुुुजीत पांडे ने भी कुछ सफेदपोशों द्वारा मुकीम काला को पनाह देने की बात कही थी। इसके साथ ही अब स्थानीय पुलिस भी मुकीम काला का साथ देने वालों की तलाश में लग गई है। एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की पूछताछ के दौरान भी मुकीम ने शामली व कैराना के लोगों के संपर्क में रहने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विजय भूषण ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने मुकीम की मदद की है। अब इन लोगों को रडार पर लेने की तैयारी है। इनमें कुछ सफेदपोशों के नाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed