{"_id":"63e3eed72b8a6fb1970a4e68","slug":"mr-farewell-rohan-miss-farewell-shivanshi-shamli-news-c-14-1-110156-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: मिस्टर फेयरवेल रोहन, मिस फेयरवेल शिवांशी बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: मिस्टर फेयरवेल रोहन, मिस फेयरवेल शिवांशी बनीं
Thu, 09 Feb 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
शामली मेपल्स एकेडमी में आयोजित विदाई समारोह के कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं
शामली। मेपल्स एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल रोहन और मिस फेयरवेल शिवांशी तरार चुने गए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बुधवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने समारोह आयोजित कर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। छात्रा रिया मलिक व यशिका ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने रैंप वाक किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेल और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मिस्टर फेयरवेल रोहन और मिस फेयरवेल शिवांशी तरार को चुना गया, जिन्हें प्रधानाचार्य राकेेश सिन्हा ने सेशे व ताज पहनाकर पुरस्कृत किया। इसके बाद मिस्टर फेयरवेल व मिस फेयरवेल के साथ विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में सागर मालिक, पिंकी बालियान, पंकज, संगीता, उस्मान, साधना त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिया व सिमरन ने किया।