फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP raised the issue of unemployment in Parliament

Shamli News: सांसद ने संसद में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया

Tue, 11 Feb 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
MP raised the issue of unemployment in Parliament
कैराना सांसद इकरा हसन।
कैराना। कैराना सांसद इकरा हसन ने संसद में बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने रेलवे लाइन के दोहरीकरण, महिला डिग्री कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर की स्थापना और यमुना घाट का सुंदरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को सांसद ने संसद सत्र के दौरान कहा कि बजट को देखकर महसूस होता है कि भविष्य के निर्माण से अधिक हेडलाइन बटोरने का दस्तावेज है। किसान बढ़ती लागत से परेशान है। नौजवान बेरोजगार हैं। गरीब महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है। जीएसटी की ऊंची दरों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकारी विभागों में पद खाली है, लेकिन भर्ती नहीं हो रही है। छह साल तक के बच्चों को वैसे तो मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। कैराना में कई सरकारी स्कूल शिक्षक न होने की वजह से बंद हैं।
विज्ञापन

मदरसा एजुकेशन के बजट में 57 प्रतिशत की कटौती कर दी है। कहा कि शामली में 84 डॉक्टर स्वीकृत है, लेकिन 29 कार्यरत हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का बजट घटा दिया गया। गन्ना किसानों का बकाया नहीं मिल रहा है। यूपी में गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया और एमएसपी की मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैराना में रेलवे की दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन का दोहरीकरण आचैर पानीपत-शामली-मेरठ लाइन का भी शीघ्र कार्य होना चाहिए। बिजली की दरें एक समान होनी चाहिए। सांसद ने शामली में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के साथ ही संसद निधि 25 करोड़ रुपये किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed