फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   MP in Parliament raised the issue of Shamli

सांसद ने शामली का मुद्दा संसद में उठाया

Wed, 02 Mar 2016 12:43 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 02 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
MP in Parliament raised the issue of Shamli
शामली। भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कैराना लोकसभा क्षेत्र में बदहाल चिकित्सा सेवाओं का मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि शामली जिले के अलावा सहारनपुर के नकुड़ और गंगोह क्षेत्र में डेंगू, कैंसर और टीबी से बड़ी संख्या में लोग मर रहे हैं। इन स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं वाला कोई अस्पताल नहीं है।
विज्ञापन


नियम 377 के तहत सवाल कर सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि बीते चार महीने से देश के अधिकांश भागों में डेंगू का भयंकर प्रकोप है। राजधानी दिल्ली में भी हजारों लोग इससे प्रभावित हुए तथा बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। उनके बताया लोकसभा क्षेत्र कैराना भी डेंगू रोग से ग्रसित है।
विज्ञापन


 स्थानीय स्तर पर इलाज की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। निजी चिकित्सकों ने स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए प्रभावित परिवारों का भरपूर शोषण किया। अभी तक गांवों में डेंगू का प्रकोप है। इसके अतिरिक्त प्रदूषित जल एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के कारण हजारों की संख्या में लोग हृदय रोग से लेकर टीबी तथा कैंसर से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 क्षेत्र के कैराना, शामली, थानाभवन, नकुड़ और गंगोह में आधुनिक सुविधाओं वाला एक भी चिकित्सालय नहीं है। गरीब लोगों के लिए निजी चिकित्सालय में इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है। सरकार से आग्रह किया है कि इन स्थानों में आधुनिक सुविधाओं वाले चिकित्सालयों की स्थापना कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed