{"_id":"6259b0a8cd32061a321eb351","slug":"mother-s-cheers-in-the-temple-on-durga-chaturdashi-shamli-news-mrt58468193","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी मंदिर में चतुर्दशी पर पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी मंदिर में चतुर्दशी पर पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-शांति की मन्नत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद। कस्बे में स्थित सिद्धपीठ देवी मंदिर में चतुर्दशी के पर्व पर दुर्गा सेवा समिति की ओर से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्घालुओं ने हवन-पूजन कर घर की सुख शांति के लिए श्रद्धालुओं ने मन्नत मांगी।
दुर्गा चतुर्दशी पर मंदिर परिसर को फूल मालाओं, गुब्बारों व लाइटों से सजाया गया। माता की आरती के बाद सुबह से ही भंडारा प्रारंभ किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित राममोहन शर्मा ने बताया हर चतुर्दशी पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माता रानी सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती है। वहीं कस्बा गढ़ीपुख्ता में चतुर्दशी के पर्व पर मेला भी लगता है। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में पुलिस भी तैनात रही। इस दौरान सुनील गोयल, ओमबीर सिंह, संदीप प्रजापति, अमित, ललित, सरवन, टेकचंद मित्तल, रूचिन गर्ग, सचिन गर्ग मौजूद रहे।
उधर, जलालाबाद क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां दुर्गा देवी का मंदिर में शुक्रवार सुबह पंडित चंद्रमोहन शास्त्री व पंडित अभिषेक शास्त्री ने विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में यज्ञ आयोजित किया गया। यजमान लाला उपेंद्र गुप्ता-रीना गुप्ता रहे। पंडित चंद्रमोहन शास्त्री ने विश्व शांति की कामना के साथ यज्ञ में आहुति दिलाई। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर आशीर्वाद लिया और मां जगदंबा के जयकारे लगाए।