{"_id":"5b0860464f1c1bf66e8b487c","slug":"mother-and-two-children-die-by-crushing-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर मां और दो बच्चों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचल कर मां और दो बच्चों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sat, 26 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। पति के साथ बाइक से मायके जा रही महिला तथा उसके दो बच्चों की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। हादसा बाइक में पीछे बंधे बैग के ट्रक में उलझने से हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को सहारनपुर के गांव बहादरपुर निवासी वीरेंद्र (40) पुत्र बलराम पत्नी कविता (35) के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र के ऊन के गांव हथछोया में बाइक से अपनी ससुराल में जा रहा था। उनके साथ उनकी बेटी कोमल (7) और बेटी शिवकुमार (4) भी थे। अपराह्न करीब साढ़े चार बजे जलालाबाद में पुलिस चौकी के सामने उनकी बाइक में पीछे बंधा बैग बराबर से गुजर रहे ट्रक में उलझ गया।
इससे बाइक का संतुलन गड़बड़ा गया और कविता एवं दोनों बच्चे ट्रक के पहियों की ओर गिरे जबकि वीरेंद्र दूसरी ओर गिर पड़ा। हादसे में महिला और उसके दोनों बच्चों की ट्रक के पहिये से नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर थानाभवन एसओ कृष्ण कुमार और एसआई पवन कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। इससे दोनों ओर का यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस तो तत्काल पहुंच गई, लेकिन वहां से भीड़ को हटाने तथा तीनों शव को पोस्टमार्टम भेजने में समय लग गया। इस दौरान दोनों ओर हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब एक घंटा बाद यातायात सुचारु हो सका।
उधर, मासूम कोमल और शिव कुमार के शव देखकर मौके पर मौजूद लोगों कलेजा कांप उठा। जिसने भी हादसा देखा उसके आंखों में आंसु आ गए। पीड़ित बाप भी अपना परिवार उजड़ता हुुआ देखकर पत्थर बन गया। हादसे के बाद वह कुछ बोल नहीं पाया। करीब आधा घंटा बाद वह रोया।