फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Monsoon pace slows, summer temperature rises

मानसून की चाल धीमी, गर्मी का पारा चढ़ा

Wed, 23 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Monsoon pace slows, summer temperature rises
शामली गर्मी मे धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर गुजरती युवतियां - फोटो : SHAMLI
शामली। मानसून की गति धीमी होने से बारिश ने मुंह मोड़ लिया है। दिन में तेज धूप और उमस से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बुधवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को दिन निकलते ही मौसम गरम रहा। ज्यादा तापमान रहने से पंखे- कूलर की हवाएं भी गरम लगने लगी। रही सही कसर मौसम में उमस ने निकाल दी और दिन भर लोगों के पसीने छूटते रहे। दिन में 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलती रहीं लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के अध्यक्ष डा.पीके सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डा. उदयप्रताप सिंह शाही के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तरी सीमा से बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ-अंबाला, अमृतसर से गुजर रहा है, लेकिन हवाओं की गति दिशा व अन्य कारणों से मानसून की गति कमजोर पड़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक मौसम मिश्रित रहेगा। अगले सप्ताह सोमवार ओर मंगलवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

जून में दिन-रात तापमान का आंकड़ा
तिथि- अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
23 जून- 38 डिग्री सेल्सियस- 27 डिग्री सेेल्सियस
22 जून- 39 डिग्री सेल्सियस- 26 डिग्री सेेल्सियस
21 जून- 33 डिग्री सेेल्सियस- 24 डिग्री सेेेल्सियस
20 जून- 31 डिग्री सेल्सियस- 23 डिग्री सेल्सियस
19 जून- 32 डिग्री सेल्सियस- 24 डिग्री सेल्सियस
18 जून- 32 डिग्री सेल्सियस- 24 डिग्री सेल्सियस
17 जून- 32 डिग्री सेल्सियस- 24 डिग्री सेल्सियस
16 जून- 31 डिग्री सेल्सियस- 23 डिग्री सेेल्सियस
15 जून- 36 डिग्री सेल्सियस- 25 डिग्री सेल्सियस

शामली गर्मी मे धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर गुजरती युवतियां

शामली गर्मी मे धूप से बचने के लिये कपडा लपेट कर गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed