फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Molestation, try to kidnap

युवती से छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश

Sun, 14 Jul 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Molestation, try to kidnap
शामली। अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में जा रही युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए ई रिक्शा में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। बाद में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनकी भांजी अपनी मां के साथ घर आ रही थी। जब वे गली में पहुंची तो सामने से आ रही ई रिक्शा में सवार दो युवकों ने भांजी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवकों ने उसको ई रिक्शा में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सोनू निवासी मोहल्ला मनिहारन शामली बताया, जबकि फरार साथी का नाम अनवर निवासी मालेंडी बताया। पुलिस ने दबिश देकर फरार आरोपी शमशाद को भी पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed