{"_id":"655a5751c1c7e18a4a03fc44","slug":"molestation-accused-consumed-poison-condition-critical-shamli-news-c-26-1-sal1002-12134-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छेड़छाड़ के आरोपी ने जहर खाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छेड़छाड़ के आरोपी ने जहर खाया, हालत गंभीर
Mon, 20 Nov 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला माजरा निवासी युवती से छेड़छाड़ के आरोपी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने पांच लोगों पर झूठे मुकदमे में फंसाने से आहत होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश करने की तहरीर दी है।
शनिवार की दोपहर को कस्बे के मोहल्ला माजरा निवासी लखन पुत्र शेर सिंह ने परिजनों को फोन पर बताया कि वह तीतरो-हथछोया मार्ग पर है। इसके बाद परिजन उसको लेने के लिए पहुंचे तो उसकी हालत खराब थी। लखन ने बताया उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। युवक को 108 एंबुलेंस के द्वारा झिंझाना लाकर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने मामले की सूचना मजिस्ट्रेट ऊन को दी। मजिस्ट्रेट ऊन ने लखन के बयान लिए। चिकित्सक द्वारा लखन को हायर सेंटर रेफर कर दिया। लखन की मां किलाशो देवी ने अपने पुत्र को झूठ मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
15 दिन पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट
झिंझाना। लगभग पंद्रह दिन पूर्व मोहल्ले की महिला ने लखन के खिलाफ रात में घर में घुसकर अपनी नंनद के साथ अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी लखन तभी से ही अपने घर से गायब था।